मंगलवार, 20 जनवरी 2015

हिंदी में लिखना

२०१० से फेसबुक पटल पर हिंदी में लिख रहा हूँ| वो एक समय था जब दोस्त एकाएक से चौंक उठते थे - "अरे, हिंदी में भी लिख सकते हैं क्या? कैसे लिखा भाई, मुझे भी बताओ न"
अब तक सैकड़ों लोगों को बताया है कि कैसे लिखना है और कुछ मामलों में तो एक ही व्यक्ति को कई कई बार| पर ये देखकर बड़ी संतुष्टि होती है कि कभी मैं हिंदी लिखते समय बड़ा अकेला सा रहता था| आज दोस्तों की वाल भी हिंदी से भरी होती है| मजे की बात कि उन दोस्तों में से अधिकांश तो अब सिर्फ हिंदी में ही लिखते हैं| हिंदी के ब्लॉग, वेबसाइट्स आदि में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है| मोबाईल प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी का सपोर्ट मिल रहा है|
अब जब उन दोस्तों की बात याद आती है कि अबे यार, दुनिया अंग्रेजी के पीछे पागल है और तू है कि अमरीकन की वेबसाईट पे हिंदी में लिख रहा है तो बरबस ही होठों पर मुस्कान आ जाती है|
ये मुस्कान हिंदी से है और हिंदी की है| आप भी मुस्कुराइये, हिंदी में लिखिये और दूसरों को भी मुस्कुराने का मौका दीजिये|